उत्तराखंड के बाजपुर से लखीमपुर खीरी जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रुद्रपुर पहुंचे जहां जहा रुद्रपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरुण पांडे के नेतृत्व में कांगेसी कार्यकर्ताओ जोरदार स्वागत करते हुए उनके साथ 40 वाहन के साथ काफिले में शामिल हुए और गंतव्य की तरफ रवाना हुए।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211008-WA0104.jpg)
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का महानगर रुद्रपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरुण पांडे के नेतृत्व में ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी दिनेश पंत के सयुक्त नेतृत्व में कांगेसी कार्यकर्ताओ जोरदार स्वागत करते हुए उनके साथ 40 वाहन के साथ काफिले में शामिल हुए और गंतव्य की तरफ रवाना हुए। वही सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुचने पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर भाजपा सरकार हाय हाय के नारे लगाने लगें।वही पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्दोष किसानों की हत्या की है। जिसें किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही किया जाएगा।वही एक घंटे धरने पर बैठने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्तराखंड वापस लौट आए।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211008-WA0063.jpg)