जनपद ऊधम सिंह नगर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई हैं। जनपद में होने वाली दुर्गा माँ की पूजा अर्चना के लिए स्थानीय मूर्तिकारो ने प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। 11 से 15 अक्तूबर तक इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दे कोरोना वैश्विक महामारी के चलते पिछले साल दुर्गा पूजा का आयोजन जनपद में नहीं हो पाया था लेकिन इस बार भी प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार अनुष्ठान किया जा रहा है। आयोजक कमेटी के अनुसार जनपद कई स्थानों में महामाई दुर्गा पूजा के ही कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिस तरह से कोरोना के चलते लोगों में पूजा महोत्सव को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दुर्गा पूजा आयोजन के लिए वर्णित विधि में पूजा का कार्यक्रम प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। पिछली बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिर्फ पूजा का आयोजन किया गया था। इधर, जनपद मुख्यरूप से शक्तिफॉर्म,किच्छा, रुद्रपुर, दिनेशपुर, आदि क्षेत्रों में भी देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। जनपद में दुर्गा पूजा का आयोजन 62 वर्षों से किया जा रहा है।