कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर पहुंचे हैं जानकारी अनुसार लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने के बाद वह देर रात बाजपुर पहुंच है। उन्होंने यहां विधायक कुलजीत के रिश्तेदार के घर पर रात्रि विश्राम किया। नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत के लिए मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान पहुंचे है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह कल लखीमपुर खीरी के लिए निकले थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें सहारनपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया, जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू देर रात जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर पहुंचे। सिद्धू आज फिर लखीमपुर खीरी जाने का प्रयास करेंगे। उनके साथ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत नागरा भी हैं।