बीती रात रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को घर जाते समय रास्ते में दबंगों ने घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया। हमलावरों पर 60 हजार की नगदी समेत सोने की चेन छीन कर ले जाने का आरोप है। घटना के बाद हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी खुशबू सिंह पुत्र विनय सिंह ट्रांजिट कैंप में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं और शनिवार की रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर आ रहे। रास्ते में दबंगों ने घेर लिया और पति के साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में पति लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये। खुशबू सिंह के मुताबिक सूचना पर वह मौके पर पहुंची। आरोप है कि हमला पति के पास 60 हजार रूपए की नगदी और सोने की चेन छीन कर ले गए। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खुशबू सिंह ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। हमलावरों पर घायल की पत्नी से भी अभद्रता करने का आरोप है।
Manpreet Singh
संपादक