Wednesday, November 29, 2023
  • Login
Rudrapur Post | Udham Singh Nagar News, Rudrapur Breaking,
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudrapur Post | Udham Singh Nagar News, Rudrapur Breaking,
No Result
View All Result
Home आपदा

रुद्रपुर पोस्ट की ख़बर का बड़ा असर, नगर निगम ने युद्ध स्तर पर छेड़ा सफाई अभियान

admin by admin
October 24, 2021
in आपदा, उत्तराखण्ड, रुद्रपुर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रूद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रुद्रपुर पोस्ट की खबर का बड़ा असर हुआ है रुद्रपुर पोस्ट पर जलभराव के कारण डेंगू के खतरे को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान छेड़ दिया है।

आपको बता दें कि रुद्रपुर पोस्ट ने बीते शुक्रवार को रुद्रपुर में बारिश की आफत के बाद डेंगू के डंक का खतरा शीर्षक नाम से रुद्रपुर पोस्ट पोर्टल पर खबर प्रकाशित की थी खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम पूरी तरीके से हरकत में नजर आया है और भारी बारिश के चलते शहर में आई बाढ़ के बाद नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान छेड़ दिया है। जलभराव वाले इलाकों से मृत जानवरों को उठाने के साथ ही कचरे को भी उठाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें बीते दिनों भारी बारिश से शहर में आई बाढ़ के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया था घरों में पानी घुसने के साथ ही जगह जगह कचरे के ढेर जमा हो गये। जलभराव के कारण कई पालतु पशु भी मारे गये। मेयर रामपाल सिंह ने आपदा के बाद पैदा हुई भयावह स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिये थे। जिसके तहत नगर निगम की कई टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्यों में जुटी है। नगर निगम की टीमें मृत जानवरों को उठाकर उन्हें निस्तारित कराने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फागिंग और कीटनाशकों का भी छिड़काव कर रही है। इसके अलावा आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में कूड़ा भी उठाया जा रहा है। नगर निगम कर्मी अब तक कई टन कूड़ा आपदा प्रभावित क्षेत्रों से उठा चुके हैं। यह अभियान सभी वार्डों में लगातार जारी है। मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। मेयर ने कहा कि रूद्रपुर में पहली बार इतनी बड़ी आपदा आयी है। उन्होनंे कहा कि सभी मिलकर इस संकट से उबरने का प्रयास करें तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर से प्रभावितों की मदद के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मेयर ने कहा कि शहर में आई इस आपदा से वह व्यथित हैं। इस आपदा ने हर इंसान को झकझोर कर रख दिया है। मेयर ने कहा कि जलभराव से प्रभावित इलाकों में महामारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव और फागिंग का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। गंदगी वाले जगहों पर ब्लीचिंग और मेलाथियान का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मेयर ने कहा कि शहर को पुनः पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉

कार सवार दबंगों ने महिला के साथ की अभद्रता! घर में घुसकर परिवार पर हमला

साइबर ठगों ने स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स की तैयारी में जुटा खेल विभाग! रुद्रपुर में मुख्य खेल सचिव ने ली अफसरों की बैठक

ShareSendTweet
Previous Post

आप नेता नंदलाल ने महानगर रुद्रपुर में खोली आप की रसोई,आपदा पीडितों को लगातर पहुंचा रहे हैं भोजन

Next Post

सावधान ! रुद्रपुर में बाढ़ से हुए तबाही का जिम्मेदार कौन ? शहर की कल्याणी नदी का जल्द कल्याण नहीं हुआ तो फिर हो सकती है फिर तबाही

Next Post

सावधान ! रुद्रपुर में बाढ़ से हुए तबाही का जिम्मेदार कौन ? शहर की कल्याणी नदी का जल्द कल्याण नहीं हुआ तो फिर हो सकती है फिर तबाही

Recent Posts

  • कार सवार दबंगों ने महिला के साथ की अभद्रता! घर में घुसकर परिवार पर हमला
  • साइबर ठगों ने स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये
  • उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स की तैयारी में जुटा खेल विभाग! रुद्रपुर में मुख्य खेल सचिव ने ली अफसरों की बैठक
  • पूर्वांचल समाज की व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
  • जम्मू में सड़क हादसे में शहीद हुआ ऊधम सिंह नगर का लाल! अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा सैलाब

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • खेल
  • ग्रामीण
  • चोरी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • नानकमत्ता
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बिजली
  • मजदूर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • विदेश
  • व्यापारी
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Manpreet Singh
संपादक

Address : Keshowala Bazpur Udham Singh Nagar Uttarakhand 262401
Contact : +91-8279449854
Email : editornewsworld24india@gmail.com
Website: www.newsworld24india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudrapurpost.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 Rudrapur Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!