प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद आये जल प्रलाय से व्यापारी, किसान, गरीब हर कोई प्रभावित हुआ है। पानी का तेज प्रवाह हजारो परिवारो को गहरी चोट के साथ तबाह कर गया है। प्रशासन और सरकार की तरफ से अब पानी के प्रवाह से तबाह हुए लोगों के जख्मो को भरने का भरोसा दिया जा रहा है।
लेकिन जख्म कितने भरे जायेगें यह बताने की जरुरत नही है वही ऊधम सिंह नगर के जनपद मुख्यालय रुद्रपुर मे इस जल प्रलाय से हुई तबाही की मुख्य वजह अब तो सभी को समझनी होगी। नहीं तो आने वाले वक्त में एकबार फिर ऐसी परेशनी और तबाही का मंजर का सामना फिर करना पड सकता है।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211024-WA0039-1.jpg)
रुद्रपुर की प्रशासन और सफेदपोश यह जानते भी है लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले उस पर अमल करते है। तो फिर तबाही का मंजर तो देखना ही पढेगा। शायद आप समझ गये होगे कि हम किस लिए इस बात कर रहे। जी हा रुद्रपुर की लाइफलान कही जाने वाली कल्याणी नदी की। शहर में बर्षो से रह रहे लोगो तब की और अब की कल्याणी के हालातों को जरूरजानते होंगे। शहर के भूमाफियो और माटी के दलालों ने नदी के तलपटों को बेच ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कभी विशाल रुप रखने वाली कल्याणी अब कुछ फिट में सिमट कर रह गयी है। पिछले वर्ष प्रशासन, सिचाई विभाग, नगर निगम की संयुक्त टीम ने कल्याणी सर्वे किया था, जिसमें 1000 हजार परिवारों द्वारा कल्याणी नदी पर अतिक्रमण पाया गया था। कल्याणी नदी के किनारे अवैध रुप से बने मकान नदी की धारा को रोकने का काम कर रहे है। सरकारी सिस्टम ने सूची बनाई और फिर उसे फाइलों मे दफन कर दिया गया। फाइलों में दफन हुई उसी सूची ने आज रुद्रपुर मे हजारो लोगो को तबाह कर दिया है।
कल्याणी के जल प्रलह मे अबैध अतिक्रमणकारी तो तबाह हुए ही हुए साथ में शहर के व्यापारी, आम आदमी को भी इसका खामियाजा भुगतान पडा है। दो दिन की बारिश के बाद जब बाढ आयी तो नाले में तबदील हो चुकी कल्याणी का पानी पूरे शहर में फैल गया, ट्रांजिट कैंप, खेडा,जगतपुरा,भूतबंगला,रम्पुरा की वस्तियों भी ढूब गयी, मुख्य बाजार, आवास विकास, भूरारानी, मलिक कालौनी, इंद्रा कालौनी सब जगह पानी ही पानी था, जिसने सभी को तबाही का मंजर दिखा दिया। यदि रुद्रपुर की लाइफलाइन अतिक्रमण मुक्त होती तो उसका प्रवाह इतना खतरनाक साबित नही होता। खैर अब प्रशासन के साथ ही इस तबाही में आम लोग भी जिम्मेदार है जो नदियों को बेंच रहे, और जो अवैध अतिक्रमण पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर रहे है। याद रखो कि कल्याणी का जल्द कल्याण नहीं किया तो भविष्य में इससे भी बडी तबाही देखने को मिलेगी। इसके लिए सफेदपोशो के हाथों कि कठपुतली बन चुका सिस्टम और हम सब जिम्मेदार होगें।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211024-WA0041.jpg)