ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर में देश के प्रति सदैव समर्पित हर वर्ग की उन्नति के लिए संकल्पित और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वही कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के मोबाइल ए०टी०एम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी अंत्योदय से आत्म निर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा यशस्वी प्रधान मंत्री मिलना देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। पीएम मोदी ने देश में ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को न सिर्फ मजबूत बनाया है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की साख मजबूत की है। प्रधान मंत्री की मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत ही आज आत्म निर्भर भारत का सपना साकार होता नजर आ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में निश्चित ही भारत भविष्य में विश्व गुरू के रूप में स्थापित होगा। इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को जन्म दिन के उपलक्ष्य में भी पौधा भेंट कर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी और प्रदेश हित में लगातार जनकल्याण कारी फैसले लेने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, उत्तराखंड मेयर काउंसिल के अध्यक्ष सुनील उनियाल गामा, अनूसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, धर्म सिंह कोली सहित पार्टी पदाधिकारियों उपस्थित रहे ।