Monday, December 11, 2023
  • Login
Rudrapur Post | Udham Singh Nagar News, Rudrapur Breaking,
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudrapur Post | Udham Singh Nagar News, Rudrapur Breaking,
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

महानगर रुद्रपुर में भी कांग्रेस ने किया सदस्यता ग्रहण व नवीनीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

News Desk by News Desk
September 18, 2021
in उत्तराखण्ड, राजनीति, रुद्रपुर
महानगर रुद्रपुर में भी कांग्रेस ने किया सदस्यता ग्रहण व नवीनीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल में होने वाले सदस्यता नवीनीकरण और नई सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आरम्भ कर दिया है। सदस्यता अभियान में महानगर रुद्रपुर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कांग्रेस के जिला महासचिव सुशील गाबा को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है। गाबा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में सहयोगी के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत व ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तनेजा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस को भी कांग्रेसी सदस्य बनाने का और अभियान चलाया जाएगा। हरेक बूथ पर कम से कम 150 सदस्यों की टीम बनाई जाएगी। प्रत्येक सीनियर लीडर एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता को 1500 नए सदस्य अनिवार्य रूप से बनाने हैं और इसी के साथ कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों को भी लक्ष्य दिया गया है। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान के तहत तनेजा ने सबसे पहले सदस्यता प्रभारी सुशील गाबा की सदस्यता का नवीनीकरण किया। नवनियुक्त प्रभारी गाबा ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 20000 सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। वह अपने सहयोगियों के साथ प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे और तत्पश्चात प्रत्येक वार्ड में जाकर सदस्यता अभियान को जोरो शोरों से चलाएंगे। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, प्रदेश सचिव परिमल राय, अरुण पांडे, महानगर महासचिव विजय अरोड़ा, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

रूद्रपुर में आयोजित निरंकारी मिशन के सत्संग में पहुंचे हजारों भक्त

तुलसी धाम में लगाया गया 15वाँ नि: शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

बाल श्रम करवाने पर व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ShareSendTweet
Previous Post

यहाँ ज़मीनों में गाड़े गए सफेद अंडरवियर, हर घर मे 2 सफेद अंडरवियर क्यो भेजे सरकार ने?ज़मीन में अंडरवियर गाड़ने के पीछे क्या थी बड़ी वजह? लिंक क्लिक करें और जानें

Next Post

पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Next Post
पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Recent Posts

  • रूद्रपुर में आयोजित निरंकारी मिशन के सत्संग में पहुंचे हजारों भक्त
  • तुलसी धाम में लगाया गया 15वाँ नि: शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच
  • बाल श्रम करवाने पर व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • नये मतदाता कार्ड में गड़बड़ी से कांग्रेसियों में आक्रोश, प्रदर्शन
  • गोविंद हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • खेल
  • ग्रामीण
  • चोरी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • नानकमत्ता
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बिजली
  • मजदूर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • विदेश
  • व्यापारी
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Manpreet Singh
संपादक

Address : Keshowala Bazpur Udham Singh Nagar Uttarakhand 262401
Contact : +91-8279449854
Email : editornewsworld24india@gmail.com
Website: www.newsworld24india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudrapurpost.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 Rudrapur Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!