अचानक कई लोग अपने अड़ंरगार्मेंट्स को ज़मीन में दफनाने लगे और आपको को भी यही करने को कहे तो आपका रिएक्शन क्या होगा?आप या तो ये कहने वाले को पागल कहेंगे या मज़ाक समझ कर वहां से चले जायेंगे।लेकिन ये हकीकत है,स्विट्जरलैंड में अप्रैल माह से अब तक मिट्टी की जांच के लिए जमीन में अंडरवियर गाड़े जा रहे है।स्विट्जरलैंड की सरकार ने हर घर में 2 सफेद अंडरवियर भेजी थी, जिसे लोग ने जमीन में दफनाया,ताकि सरकार ये जान सके कि मिट्टी की क्वालिटी क्या है।अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा एक अंडरवियर से मिट्टी की क्वालिटी कैसे जांची जा सकती हैं? स्विट्जरलैंड में करीब 2000 से ज़्यादा सफेद अंडरवियर मिट्टी में गाड़े गए,। वैज्ञानिकों की देखरेख में यह सब किया गया। खबरों कि माने तो स्विट्जरलैंड में बागवान और किसान मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करने से जुड़ी एक रिसर्च के लिए जमीन में सफेद अंडरवियर गाड़ गए, इसके जरिए मिट्टी कितनी उपजाऊ है इसका पता लगाया गया। बाद में इन अंडरवियर्स को निकलकर इसकी जांच कर ये पता लगाया गया कि मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीवों ने इसे कितना नष्ट किया है।ये सारी जांचे डिजिटल तरीके से हुई।
सफ़ेद अंडरवियर को खेतों में और घास के मौदानों में गाड़ा गया। पहले एक अंडरवियर को मिट्टी से निकाला गया और उसकी तस्वीर ली गयी। उसके एक महीने बाद दूसरे अंडरवियर को मिट्टी से निकाला गया जिसके बाद इसकी डिजिटल तरीके से जांच की गयी ये देखा गया कि अंडरवियर में कितने छेद हैं,जिस अंडरवियर में ज्यादा छेद निकले या ज्यादा नुक्सान हुआ तो इसका मतलब था कि मिट्टी स्वस्थ है,और उपजाऊ है।
