रुद्रपुर। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा आज रुद्रपुर पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, वहीं पूरा शहर पोस्टरों से पट चुका है। उधर यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के गांधी पार्क के ठीक सामने अम्बेडकर पार्क में शाम को परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी, जहां कांग्रेस के पदाधिकारी यात्रा को सम्बोधित करेंगे। यात्रा की तैयारियों में जुटे यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों के अनुसार शाम चार बजे के बाद जाफरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे और उसके बाद बाइकों के साथ यात्रा के साथ रुद्रपुर पहुंचेंगे। यहां गल्ला मण्डी में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसके बाद कई जगहों पर यात्रा पर पुष्पवर्षा की जायेगी। शहरभर में यात्रा निकालने के बाद कांग्रेसी अम्बेडकर पार्क पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस के पदाधिकारी यात्रा को सम्बोधित करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा ऊधम सिंह नगर से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की गयी थी, कई जगहों पर होते हुए आज शाम रुद्रपुर पहुंचेंगी।
Vikas Kumar Verma
संपादक