रुद्रपुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारीके मुताबिक गदरपुर रोड भगवानपुर निवासी 54 वर्षीय सुरेश साहनी तड़के घर के पास ही सड़क किनारे खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन ने सुरेश साहनी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Manpreet Singh
संपादक