जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर मे बाइक सवार तीन व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रही इस दौरान उनकी ट्रैक्टर ट्राली से ज़ोरदार भिड़ंत हो गईं। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि उसमें दो किशोर युवकों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 17 वर्षीय अमन सक्सेना थाना दिनेशपुर के केवलगंज निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। बताया जाता कि अपने रिश्तेदार विक्की एवं शिवा को अपने साथ लेकर बाईक यूपी 25 एएच 2337 से घूमने निकल गया। मगर चंदनपुर से लौटते हुये रामबाग के पास अचानक विपरीत दिशा से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली उनके सामने आ गयी। जिस पर वह अपना नियंत्रण खो बैठा ओर तीनो ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व 108 को दी। मगर तब तक अमन दमतोड़ चुका था। वही अस्पताल जाते समय विक्की ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप स्व घायल शिवा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि हादसे के ट्रैक्टर चालक ट्राली समेत फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। फ़िलहाल मृतकों के घर मे कोहराम मच गया है।