जनपद उधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में लघु उद्योग व्यापार मंडल और देशी समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर दुर्व्यवहार और गंदी राजनीती का आरोप लगाते हुए जोड़कर प्रदर्शन के बीच उनका पुतला आग के हवाले किया। यही नहीं ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के तीन पार्षदों ने नगर निगम में बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया।
आपको बता दे कि ट्रांजिट कैम्प लघु उद्योग व्यापार मंडल और देशी समाज को अनुसार रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह में भाजपा जिला अध्यक्ष ने धक्का-मुक्की की और मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल से गुमराह कर ले गए। इस तथाकथित धक्का मुक्की की घटना से क्षुब्ध होकर लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला दहन किया। इस मौके पर लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में की गयी धक्का-मुक्की निंदनीय है और यह कैंप और गरीब बस्तियों की बेइज्जती है। यह किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आपको बताते चले रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सामुहिक विवाह कार्यक्रम भाजपा के लिए बड़ी गुटबाजी रार की वजह बन गया। विवाह से जहां 24 परिवारों में खुशियां छाई तो वही भाजपा कई गुटों में बट गयी है। रविवार को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में 24. युगलों का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पंहुचकर नव युगलों को आशीर्वाद दिया तो वह बंगाली समाज के नेता अजीत के घर भी पंहुचे।वहीं सीएम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता के अनुज तरुण दत्ता के घर पर निर्धारित भोजन कार्यक्रम नहीं गए। इसे सीएम की चूक कहे,या फिर व्यस्तता। लेकिन बंगाली समाज और कई वर्षो से भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओ ने इस अपना अपमान समझा और कई नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओ और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिसकी सियासी लपटें अब तेजी के साथ उठाने लगी है। वही पुतला फूंकने वालों में विकास आर्य, सोनू सक्सेना, जय प्रकाश प्रजापति, दीपू गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजीव लाला, कमलदीप सोनकर, अशोक साह, संजय सक्सेना, राजकुमार, धीरेश राय, सुमित कुमार, सुरेश कुर्मी, हरीश सैनी, गणेश मौर्य, नरेंद्र शर्मा, अरविंद अवस्थी,आकाश कुमार, अनिकेत उपाध्याय, रोहित गुप्ता, अमर राय, सुधीर गुप्ता, रोहित गुप्ता सौरभ गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।