हल्द्वानी जेल से पेशी पर लाए गए पॉस्को के आरोपी पुलिस हिरासत से फरार होने के छह घटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। देर रात आरोपी के फिर एक बार गिरफ्तरी के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सास ली।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर रम्पुरा के रहने वाले रिंकू कोली को वर्ष 21 नवंबर 2021 को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। तब से आरोपी जेल में ही बंद हे। मंगलवार की सुबह को तमाम कैदियों के साथ ही रिंकू को पुलिस द्वारा रुद्रपुर के जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। शाम को जब हल्द्वानी जेल में कैदियों के वापस करने की गिनती शुरू हुई। तो एक कैदी रिंकू के भागे जाने की जानकारी हुई। जिससे जेल प्रशासन सहित पुलिस जवानों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने कैदियों की जाने वाली सूची को देखी गई। तो आरोपी के पेशी में जाने की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया था। फरार होने के छह घटे के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर रम्पुरा से रात तीन बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सॉस ली।