जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता पुलिस ने बीस हजार के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, ने पुलिस टीम के साथ वांछित एवं इनामी बदमाशों को धरपकड़ के लिए अभियान चलाएं जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बीस हजार के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश के ग्राम कम्बोज नगर थाना हजारा निवासी अंकुश उर्फ अंकली पुत्र जगदीश कुमार चौधरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि इनामी बदमाश अंकुश ने अपने साथी गुरमुख के साथ मिलकर विगत दिवस गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के समीप से बाइक चोरी की गई थी। गुरमुख को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाइक चोरी के मामले में अंकुश सात महीने से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। कप्तान ने वांछित अपराधी पर बीस ईनाम घोषित किया था। इधर पुलिस ने बताया कि इनामी बदमाश पर जिला पीलीभीत में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए इनामी बदमाश को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि वांछित इनामी बदमाशों को धरपकड़ हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई दरबान सिंह, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई शंकर सिंह बिष्ट, प्रकाश आर्य, विक्रम सिंह, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Vikas Kumar Verma
संपादक