रुद्रपुर में फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मजदूरों के शोषण के विरोध में इन्टरार्क मजदूरों की एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दोपहर बाद श्रमिक धरना स्थल से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालेंगे। इस दौरान श्रमिकों ने शहीद करतार सिंह सराभा के जन्म दिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रमिकों ने एक जून को कुमाऊं कार्यालय पर सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। इन्टरार्क मजदूर संगठन पंतनगर के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने पन्तनगर प्लांट से किच्छा प्लांट में कई मशीनों को स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही वहां 400 श्रमिकों की भी भेज दिया है।जबकि यूनियन से जुड़े 500 श्रमिको की गेटबन्दी की गई है। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर कई श्रमिक व विभिन्न श्रमिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Manpreet Singh
संपादक