Thursday, November 30, 2023
  • Login
Rudrapur Post | Udham Singh Nagar News, Rudrapur Breaking,
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudrapur Post | Udham Singh Nagar News, Rudrapur Breaking,
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की नजर, युवा वर्ग को साधने में जुटे सभी सियासी दल

Political parties are eyeing young voters in Uttarakhand 2022 assembly elections, all political parties engaged in cultivating youth

admin by admin
November 11, 2021
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर
उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की नजर, युवा वर्ग को साधने में जुटे सभी सियासी दल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद करीब आ गया हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टिओ में सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से जनता को लुभाने में जुट गए हैं। वही, इस बार प्रदेश के 2022 चुनाव में सबकी नजर युवा मतदाताओं पर टिकी हुई है। 18 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की संख्या का 50 फीसद है। तो जाहिर है कि महिला मतदाताओं के बाद यह सबसे बड़ा वर्ग है, जिसे रिझाने के लिए राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। यही वजह है कि बेरोजगारी, रोजगार व पलायन के मामले हर राजनीतिक दल के एजेंडे में शामिल किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस व भाजपा ने तो अपने युवा मोर्चों को सक्रिय करते हुए इनके कार्यक्रम भी जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने शेष है। इस अवधि में कभी भी चुनाव की तिथि घोषित हो सकती है। चुनाव नजदीक देख सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। राजनीतिक यात्राएं और सभाएं शुरू हो चुकी हैं। भाजपा अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है, तो विपक्षी दल सरकार पर नाकामी का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं को केंद्र में रखते हुए बेरोजगारी के मसले पर सरकार को घेर रहे हैं और सत्ता में आने पर युवाओं को रोजगार का वादा कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों की नजरें सीधे तौर पर युवाओं पर हैं।

प्रदेश में अभी तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख है। इनमें से 18 से लेकर 29 आयुवर्ग के 17.79 लाख मतदाता हैं। जो कुल मतदाता संख्या का तकरीबन 22 फीसद है। वहीं 30 से 39 वर्ष तक के मतदाताओं की संख्या 21.81 लाख है। जो कुल मतदाता संख्या का तकरीबन 28 फीसद है। इन दोनों को मिला दिया जाए तो आधे मतदाता इसी आयुवर्ग के हैं। इसीलिए सभी राजनीतिक दलों की नजरें यूथ वोटर्स पर टिक गई हैं।
जाहिर है कि यह युवा वर्ग जिस भी पार्टी व प्रत्याशी के पीछे खड़ा हो जाएगा, उसकी जीत तय है। यही कारण है कि इस आयु वर्ग को ध्यान में रख ही प्रत्याशी प्रचार की रणनीति बना रहे हैं। सभी प्रमुख दलों की युवा इकाइयां युवाओं को आकॢषत करने का प्रयास कर रही हैं। चुनावों के लिए बनाई जा रही समितियों में भी युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही युवाओं का रुख किस ओर होता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉

यूपी सीएम के ओएसडी का करीबी बताकर ठगे लाखों रुपये

कार सवार दबंगों ने महिला के साथ की अभद्रता! घर में घुसकर परिवार पर हमला

साइबर ठगों ने स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये

ShareSendTweet
Previous Post

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रातःकाल छठघाट पहुंचकर की भगवान सूर्य की उपासना, क्षेत्रवासियों की तरक्की एव समृद्धि का माँगा वर

Next Post

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष चीमा ने रुद्रपुर विधानसभा से ठोंकी दावेदारी

Next Post

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष चीमा ने रुद्रपुर विधानसभा से ठोंकी दावेदारी

Recent Posts

  • यूपी सीएम के ओएसडी का करीबी बताकर ठगे लाखों रुपये
  • कार सवार दबंगों ने महिला के साथ की अभद्रता! घर में घुसकर परिवार पर हमला
  • साइबर ठगों ने स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये
  • उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स की तैयारी में जुटा खेल विभाग! रुद्रपुर में मुख्य खेल सचिव ने ली अफसरों की बैठक
  • पूर्वांचल समाज की व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • खेल
  • ग्रामीण
  • चोरी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • नानकमत्ता
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बिजली
  • मजदूर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • विदेश
  • व्यापारी
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Manpreet Singh
संपादक

Address : Keshowala Bazpur Udham Singh Nagar Uttarakhand 262401
Contact : +91-8279449854
Email : editornewsworld24india@gmail.com
Website: www.newsworld24india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudrapurpost.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 Rudrapur Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!