जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने रत्तफदान करके जनसेवा का संदेश दिया। पुराना जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रत्तफदान शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,पार्षद मोहन खेड़ा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने संयुत्तफ रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि कांग्रेस का 138 वर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आई तो देश के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के लिए कांग्रेसियों ने बहुत कुर्बानियां दी, अपने प्राणों की आहूत दी और दशकों तक जेल में कैद काटी। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने समय-समय पर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुतियां तक दी हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योगदान दिया है। आगे भी इस तरह के प्रयासों को जारी रखा जाएगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रही है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किये बिना जरूरतमंदों को मदद पहुंचाकर मिसाल पेश की थी। आज स्थापना दिवस पर रत्तफदान शिविर आयोजित करके पार्टी ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का काम किया है। श्री गावा ने कहा आज देश के सामने बड़ी चुनौती है, सत्ता में एक ऐसी पार्टी बैठी है जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है और लोगों को बांटने का काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी जिन्होंने 60 साल के विकास को भूल जनता को दिग्भ्रमित कर एक विकसित राष्ट्र का सपना देशवासियों को दिखलाया। आज वे विभिन्न मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं। ताकि उनसे तीन साल के विकास के बारे में हिसाब न मांगे। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा काँग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं अपितु यह एक विचार धारा का समावेश है। जिसने जन आंदोलन कर राष्ट्र हित में अपनी सेवाएं दी है। इस संगठन को एक विचारधारा के लोगों को जोड़कर देश हित में सेवा भाव करने के लिए, भारत को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुत्तफ कराने और एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए बनाया गया था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कांग्रेस पार्टी की नींव रखने का उद्देश्य केवल राष्ट्र को स्वतंत्र कराना था ना कि सत्ता प्राप्ति। पार्टी विश्व की सबसे पुरानी और विश्वनीय पार्टी है। इस अवसर पर सौरभ चिलाना,ममता रानी, बाबू भाई,पुरूषोत्तम अरोरा, रिंकू शर्मा, पवन वर्मा, अंकुर वर्मा, निशांत शाही, हरेन्द्र पाल, आशीष यादव, नंद किशोर, कुनाल गोस्वामी, सागर अरोरा, अनुज पाण्डेय, अमन जौहरी, बाबू खान, अर्जुन विश्वास, अबरार अंसारी आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
Vikas Kumar Verma
संपादक