भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अटल कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा नेता सुरेश कोली के नेतृत्व में किया गया, जहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही गरीब व निर्धन लोगों को कडकडाती ठंड से राहत देने के लिए गर्म वस्त्र भी वितरित किये गये, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने भी शिरकत की।
रुद्रपुर में भाजपा नेता सुरेश कोली ने अटल कार्यकर्ता सम्मान समारोह के मौके पर कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, इस मौके पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा सहित भाजपा के कई वरिष्ट नेता भी मौजूद थे, इस मौके पर जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको सम्मानित किया गया, वहीं गरीब निर्धन लोगों को तरई की कंपकंपाती ठंड से राहत देने के लिए गर्म वस्त्र भी भेंट किये गये, इस मौके पर शिव अरोड़ा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाये गये मार्ग पर आज पार्टी की रीति और नीति निर्धारित होती है, भाजपा सरकार एक सुशासन लाना चाहती है, जिसमें हर वर्ग का सम्मान और हर वर्ग को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार कटिबद्ध है, वहीं उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है और पार्टी हाईकमान भी हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी से यही उम्मीद करती है कि जनता को सरकार के सुशासन का लाभ मिले इसके लिए कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभाने होगी, वहीं इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश कोली ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड होता है, और कार्यकर्ताओं का सम्मान ना हो तो वो पार्टी के लिए सही नहीं होता, वहीं भाजपा एक मात्र पार्टी है जो वास्तव में कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है, इसलिए हर साल कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए अटल जी के जन्मदिन के मौके पर कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाता है।