किच्छा विधानसभा से विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में आज नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यात्रा का शुभारंभ नगर के कम्यूनिटी हॉल से किया गया। जिसका समापन डीडी चौक पर किया गया। यात्रा के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा की भाजपा द्वारा पूरे देश में नफरत फैलाई गई है जिसको लेकर हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकलने का आवाहन किया गया है। जिसके बाद आज नगर के समस्त कांग्रेस जन द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है।
Vikas Kumar Verma
संपादक