प्रदेश के मुख्यालय देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की रैली के लिए देहरादून जाने की अपील की।
आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी भी 16 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से देहरादून जाने की अपील की। पांडे ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। महंगाई की मार ने जनता को बहुत परेशान किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा और यह रैली ऐतिहासिक रैली बनकर सामने आएगी।पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के देहरादून दौरे से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में देहरादून में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देहरादून में राहुल की जनसभा ऐतिहासिक होगी और इससे उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी होगा।