ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर की सुबह वह कहीं गई हुई थी। घर में उसकी 17 साल की पुत्री ही थी। इस बीच वह बिना बताए घर से गायब हो गई। दोपहर में जब वह घर पहुंची तो पुत्री गायब थी। इस पर उसने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री अपने साथ घर से 15 हजार की नकदी भी ले गई है। पीड़िता ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी की मांग की है।
Vikas Kumar Verma
संपादक