रुद्रपुर में एक सवार युवक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया।
जानकारी और पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय पुलक उफऱ् बापी मंडल पुत्र भीम मंडल निवासी चंडीपुर थाना दिनेशपुर गुरुवार की सुबह बाइक से किसी काम से चितरंजनपुर सिथत एक कंपनी में काम से आया। बताया जाता है कि वह घर वापस जा रहा। तभी उसकी बाइक से टकरा गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से कलकत्ता का निवासी था। यहां पर बच्चों के साथ रहता था। दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग शव कलकत्ता लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ दिनेशपुर अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।