रुद्रपुर की सैकड़ों महिलाएं अपनी कई समस्याओं को लेकर सीपी शर्मा के कार्यालय पहुंची। और अपनी समस्याओं से असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा को अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग कराई जाती थी और इस ट्रेनिंग के बदले उन्हें ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और महीने के ₹4000 खाते में ट्रांसफर किए जाते थे। लेकिन कई महीनों से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए हैं और ना ही कुछ महिलाओं को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिए गए हैं।
बता दें कि ट्रेनिंग कर रही महिलाओं को कर्मकार कल्याण निर्माण बोर्डदेहरादून एवं श्रम विभाग के माध्यम से ट्रेनिंग सर्टिफिकेट एवं ₹4000 महीने उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते थे। अब यह सभी ट्रेनिंग कर रही महिलाएं पैसों के लिए और सर्टिफिकेट पाने के लिए श्रम विभाग और एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। वही महिलाओं की समस्या को सुनने के बाद असंगठित कामगार कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि इन महिलाओं की आवाज को असंगठित कामगार कांग्रेश बुलंद करेगी और यह मुद्दा उठाएगी कि यह महिलाएं अपने बच्चों एवं घर को अकेला छोड़ कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं इन महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मोड़ पर भाजपा सरकार नाकामयाब साबित होती नजर आ रही है। भोजन कार्यकत्री आशा वर्कर अपनी कई सारी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठी है। यह भाजपा सरकार का बहुत ही निंदनीय कार्य है कि उनके ही डबल इंजन सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रताड़ित होना पड़ रहा है। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने इन महिलाओं की परेशानियों से श्रम विभाग को अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह चेयर पर्सन दीप्ति गर्ग नवनीत सिंह शांति कोली एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211118-WA0035.jpg)