जनपद ऊधम सिंह नगर से सटे यूपी के बिलासपुर, डिबडिबा क्षेत्र से एक अर्धविक्षिप्त महिला घर से लापता हो गयी। परिजनों द्वारा कई जगहों पर खोजबीन के बावजूद भी जब महिला का कहीं कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने बिलासपुर कोतवाली को एक पत्र लिखा है।

बिलासपुर के डिबडिबा तहसील, ग्राम सुभाषनगर निवासी सोनू पुत्र मंगलसेन ने पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि उसकी पत्नी रेखा देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बताया कि वह रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता है और रोज की तरह वह 27 अक्टूबर को सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकल गया। बताया कि उसके घर से जाने के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गयी। बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिसमें से एक पुत्री और दो पुत्र हैं। कहा कि पुत्री आठ साल की है जबकि एक बेटा चार को तो दूसरा दो साल का है। उसने बताया कि पत्नी की दिमागी हालत खराब होने के चलते उसका इलाज भी चल रहा है। कहा कि उन्होंने पत्नी रेखा को बहुत जगहों पर ढूंढा, रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उसकी पत्नी का कहीं कोई पता चलता है तो उसके नम्बर 7252817071 पर संपर्क कर उसे सूचना दें।