उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर ऊधम सिंह नगर पुलिस अब सतर्क मौड़ में है जिसको लेकर जिले के एसएसपी ने अपना एक बयान जारी किया है। घटना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए किसानों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना भी की है।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211004-WA0041.jpg)
आपको को बता दे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद तराई में देर रात कई जगहों पर किसानों द्वारा प्रदर्शन आदि किए गये। यूपी में हुई हिंसक झड़प के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है। पूरे जनपद के साथ मुख्यालय रुद्रपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। इसको लेकर एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने एक वीडियो जारी कर जिलेभर के किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। एसएसपी ने कहा कि यूपी में जो घटना हुई वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जो लोग इस घटना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रांतिया फैलाई जा रही हैं जो कि गलत है। उन्होंने सोशल मीडिया में इस तरह की भ्रांतिया प्रचारित नहीं करने की अपील की है। कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।