राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में न्याय पंचायतों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत बीती रात कांग्रेस नेताओं ने कीरतपुर गांव में पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष अरूण पाण्डे के निवास पर चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कांग्रेस और वर्तमान राजनैतिक हालातों पर चर्चा की।
आपको बता दें कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं के रात्रि प्रवास कार्यक्रम तय किये गये हैं। इसी के तहत बीती रात कीरतपुर गांव में पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष अरूण पाण्डे के निवास पर चैपाल लगाकर कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरभजन सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा,भूरारानी के पार्षद मोह खेड़ा दिनेश पंत,किसान नेता रामदयाल सिंह, नवल काण्डपाल, नरेश शर्मा, विरेंद्र राय, नंद किशोर गंगवार, अनिल रावत, सुनील जंडवानी, चन्द्रसेन सैनी आदि ने कांग्रेस नेता अरूण पाण्डे के निवास पर पहंुचकर सामूहिक रात्रि भोज किया। गांव में चैपाल भी लगायी गयी। जिसमें कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आहवान किया। चैपाल में कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार आने पर ग्रामीण क्षेत्रों की सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष अरूण पाण्डे ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारों को जमकर कोसा। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में हैं। पिछले एक साल से किसान तीन काले कानूनों को हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार अंधी और बहरी हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा ही किया है। राज्य में पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा उल्लेखनीय काम नहीं किया जिसका जनता को लाभ मिला हो। महंगाई और बेराजगारी त्रस्त युवा पीढ़ी दर दर भटकनके को मजबूर हैं। राज्य में शिक्षा और स्वास्थय व्यवस्था बदहाल है। पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। यह सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में पद रित्तफ होने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही है। महंगाई चरम पर है। आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि प्रदेश में सहीं नेतृत्व नहीं मिलने के कारण आज प्रदेश बर्बादी के कगार पर हैं। सरकार की जनविरेाधी नीतियों के कारण आज युवा, किसान, व्यापारी सभी त्रस्त हैं। इस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जनता सत्ता से हटाकर हिसाब चुकता करेगी। भूरारानी के पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कांग्रेस को भारी बहुमत से सत्ता में लाने के लिए जी जान से जुटने का आहवान किया।