रुद्रपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे और ब्लाक प्रमुख दिनेश पंत व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में नगर कांग्रेस सदस्यता अभियान का के तहत दर्जनों लोगों को कांग्रेस की तरह सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान प्रत्येक सदस्य को बूथवार सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये
कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे ने आगामी विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर कांग्रेस के सभी फंटल संगठनों को मजबूत करने के लिए बृहद सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस का है प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी और प्रदेश का चौमुखी विकास करेगी उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से अब जनता त्रस्त हो चुकी है लगातार बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ने आम आदमी के जीवन को दुश्वार बना दिया है यही कारण है कि प्रदेश जनता अब कांग्रेस की तरफ देखते हुए कांग्रेस के साथ चलने का मन बना रही है क्योंकि कांग्रेसी प्रदेश का चौमुखी विकास कर सकती है ।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211001-WA0056.jpg)
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211001-WA0044.jpg)