पुरे देश के साथ प्रदेश में सरसों तेल की डिमांड सबसे ज्यादा है। सरसों तेल का भाव भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है। सरसों पक्की घानी तेल 2490 रुपए प्रति टिन मिल रहा है. ऐसी ही सरसों कच्ची घानी का भाव 2575-2685 रुपए प्रति टिन है। क्या गारंटी है कि आप जो सरसों का तेल खा रहे हैं वो असली है ? और यदि आप सरसों का तेल खरीद रहे हैं, तो जरा इस खबर पर भी अपनी नजरें डालें। क्यों कि त्योहार के अवसर पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211028-WA0042.jpg)
उत्तराखड़ के 20 स्थानों पर धड़ल्ले से बिक रहा है नकली तेल। दरअसल स्वेक से जुड़े स्वयम सेवकों ने उत्तराखड़ के अलग अलग स्थानों में सरसों के 469 नमूने एकत्र किए जिनमें अधिकांश 415 सैम्पल में मिलावट दर्ज की गई है। देहरादून, विकास नगर, डोईवाला, मसूरी, टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, गोपेश्वर, हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, राम नगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ शामिल हैं।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211028-WA0041.jpg)
वही रूवेक स्वयम सेवक ने कहा कि वह लगातार उत्तराखड़ से नमूनों परीक्षण कर रहे है। जिसे वह पिछले सितंबर माह 2021 से कर रहे है। अधिकांस सैम्पल फेल हो रहे हैं। जिसकी कि वह रिपोर्ट सरकार को सौपने वाले है। लोगों से भी उन्होंने अपील की है कि जो भी लोग सरसों या अन्य तेल खरीद रहे हैं, उसकी जांच जरूर करवाए।