जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 2 एक बार फिर विधानसभा 2022 चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी और रंजीत राणा के सयुक्त नेतृत्व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य वक्ता के रूप पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरुण पांडे ने आगामी विधानसभा में आमजन से कांग्रेस को मतदान के लिए आवाह्न करते हुए अपील की।
वही इस दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे कहा कि विधानसभा 2022 में अब कांग्रेस की सरकार बननी तय है उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि सभी युवा पार्टी की रीती नीतियों को व विचारधारा को घर घर जाकर जन-जन तक पहुंचाएं। आज भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग चाहे मजदूर किसान व्यापारी युवा कोई भी हो आज हर वर्ग परेशान है और इस तानाशाही भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठा है आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और उत्तराखंड की जनता को महंगाई कम कर और बेरोजगारों को रोजगार देकर राहत प्रदान करने का कार्य करेगी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में सन्नी जोहरी चेतन जोहरी उत्कृष पांडे सुनील कश्यप सुनील गंगवार उपेंद्र गंगवार विकास कुमार सैंडी बाबा विशु अरोरा राजन कश्यप हरेंद्र गंगवार सोनू ठाकुर अनिल गंगवार लक्की गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे इस दौरान नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधकारी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पन्त पार्षद मोहन कुमार प्रीति साना अमित मिश्रा राजेश कुमार उमा सरकार महिला नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली अजय यादव सुमित राय सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी रामधारी गंगवार राजवीर चौधरी लक्की शुक्ला दिनेश मौर्या सुरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।