रुद्रपुर। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान से विशाल बाइक रैली निकाली गयी। इससे पूर्व नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। नगर निगम में पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। यहां पर मेयर रामपाल ने निगम कर्मियों को देश की एकता एवं अखण्डता के लिए काम करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान में मेयर रामपाल सिंह ने विशाल बाइक रैली का शुभारम्भ किया। बाइक रैली में मेयर रामपाल सिंह खुद भी बाइक पर सवार होकर निकले। बाईक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आवास विकास स्थित पटेल पार्क में पहुंची। यहां पर मेयर रामपाल सिंह अन्य लोगों ने सदार पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने तकरीबन 562 रियासतों में बंटे भारत को एक राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जूनागढ़ और हैदराबाद जैसे विवादित रियासत को भी अपनी चतुराई और कूटनीतिक कौशल से भारत में मिला दिया था। इस अवसर पर नरेश चंद्र दुर्गापाल, राजू नबियाल, कपूर सिंह, उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ, धीरेश गुप्ता, सुशील चौहान, विधान राय, भुवन गुप्ता, डॉ. राकेश सिंह, सुनील कुमार, राजेश जग्गा, विनय विश्वास, प्रेमपाल गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, रामधारी गंगवार, मदन दिवाकर, राजेंद्र राठौड़, रामावतार शर्मा, नरेश उप्रेती,ओमप्रकाश गंगवार,बॉबी गंगवार, महेश गंगवार, सतपाल गंगवार, दीपक गंगवार, दुष्यंत गंगवार, विशाल गंगवार, अभिषेक गंगवार, गजेंद्र गंगवार, मनु देव गंगवार, दिनेश गंगवार, मनोज गंगवार, चौबे लाल गंगवार, प्रकाश गंगवार, हीरालाल गंगवार, सतीश गंगवार, सरोज चौहान, छत्रपाल राठौर, गणपत सैनी, राजेंद्र राठौड़, कुलदीप खुराना, चंद्रपाल कोहली, किशन कोली, अशोक गंगवार विवेक गंगवार कमल गंगवार अवधेश रस्तोगी, शिवकुमार शिबू समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।।
Manpreet Singh
संपादक