जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गोकशी में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मझोला चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल को मुखबिर ने कंचनपुरी थाना खटीमा में कुछ व्यक्तियों द्वारा कांचनपुरी से हल्दी गांव को जाने वाले रास्ते में अभियुक् अब्दुल सलाम के घर में गोकशी की जा रही है।
सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहोच मुखबिर द्वारा बताये अभियुक्त अब्दुल सलाम के घर पर दबिश दी मौके से अब्दुल सलाम निवासी ग्राम कंचनपुरी थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर, बशीरा पुत्र मौ० शेर निवासी कंचनपुर, सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम कंचनपुरी को गौकशी करते हुए पकड़ा लिया। अभियुक्त अब्दुल सलाम के घर में गोमांस बरामद हुआ। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया गया कि सड़क पर घूमने वाले आवारा गाय के बछड़े को घर पर अब्दुल सलाम द्वारा मार दिया गया तथा साथी अभियुक्त द्वारा मृत बछड़े की खाल निकाली गई। अभियुक्तगणों के कब्जे से गोवंश मास लगभग 95 किलोग्राम 04 पैर, तथा गौकशी में उपयोग किये गये उपकरण 03 लोहे की छुरिया 01 लोहे का चापड़, एक बेलनाकार कीला एक तराजू. 50 ग्राम व 01 किलोग्राम के लोहे के बाद बरामद किये गये । उक्त बछड़े के मास का पशु चिकित्सक द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। एसएस आई अशोक कुमार ने बताया कि अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना हाजा पर एफआईआर नं. 18/2023 धारा 3/5/11 (1) उत्तराखण्ड गौवंश सरक्षण अधिनियम बनाम् अब्दुल सलाम आदि पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टीम में कांस्टेबल चरण सिंह, विपिन सिंह, कुलदीप सिंह शामिल रहे।