जनपद ऊधम सिंह नगर के पुलिस का बांछित, फरार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। किच्छा पुलिस और एसओजी ने एक वर्ष से फरार बांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने पुलिस कार्यालय में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ईनामी शातिर किस्म है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस का ईनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ईनामी
जान से मारने की कोशिश व मारपीट के मामले में किच्छा में रिपोर्ट दर्ज थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता रहा। इसके बाद पुलिस ने उस पर ईनामी घोषित किया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार ईनामी करन निवासी नारायणपुर लालपुर थाना किच्छा का निवासी है। बगवाडा में एक व्यक्ति के मकान में किराये में रह रहा था। से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही।
Vikas Kumar Verma
संपादक