सरकार आपदा पीड़ितों के जख्मों की पर मरहम लगाने के बचाए मदद के नाम पर उनके साथ मजाक कर रही है। शनिवार को आपदा पीड़िता का गुस्सा फूटा और उन्होंने जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा काटते हुए प्रशासन और शासन पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। आपदा पीड़ितों ने धामी सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें जो किट दे रही है, उसमें सिर्फ दो दिन का राशन है। जबकि उनके पास खाने को कुछ नहीं है। ऐसे हालत में वे कैसे जिंदा रहेंगे ? इसी को लेकर आक्रोशित लोगों किया हंगामा।
बीते दिनों उत्तराखंड में आई बारिश ने ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ी तबाही मचाई थी। बारिश की वजह लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा था। कुछ लोगों तो बेघर हो गए हैं। वहीं बाढ़ की वजह से लोगों के घर में रखा राशन भी खराब हो गया। जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों ने भी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था और पीड़ितों को मदद का पूरा आश्वासन दिया था।
लेकिन सरकार की तरफ से आपदा पीड़ितों को राशन किट दी गई उस राशन किट में घोटाले की बात सामने आई है। जिसके बाद जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा जमकर फूटा। आक्रोषित बाढ़ पीड़ितों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मिली राशन किट में 14 सामान दिए जा रहे थे, लेकिन अब महज चार सामान देकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के पास खाने के लिए राशन तक नहीं है। प्रशासन राशन किट देने के नाम पर उनके साथ मजाक कर रहा है। आपदा पीड़ितों के मुताबिक उन्हें राशन किट में मात्र 5 किलो आटा, चार किलो चावल, एक किलो दाल, एक साबुन और सौ ग्राम तेल ही दिया जा रहा है। सरकार सिर्फ 3,800 रुपए और दो दिन का राशन ही दे रही है। कई लोगों के आशियान इस आपदा में उजड़ गए. कुछ लोगों के पास न तो सिर टकने को छत और न ही पहनने के लिए कपड़े हैं. ऐसे लोगों की सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि जिला प्रशासन उनकी अनदेखी और उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर उनका शोषण करने का काम कर रहा है।
वहीं हंगामा बढ़ता देख प्रभारी तहसीलदार भगत लाल और एसडीएम किच्छा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। प्रभारी तहसीलदार भगत लाल ने कहा कि जनपद में कोई भी किट तैयार नहीं की जा रही है। जैसे राशन किट उन्हें मिल रही है। वैसे ही वे लोगों को बांट रहे हैं. बैंक की तरफ से उन्हें अभीतक 11 हजार चेक उपलब्ध हुए है, जो सभी वितरित कर दिए गए हैं. जैसे ही उन्हें चेक प्राप्त होंगे वो बचे हुए लोगों को देंगे