तराई के लोगों को मकर संक्रांति तक कोहरे और शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान दिन में हल्की धूप खिलने से थोड़ा राहत मिलेगी और शाम होते ही कंपकंपाती ठंड के साथ ही कोहरे का सामना करना पड़ेगा। वहीं ठंड से तराई के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह से तराई में लगातार कोहरे के साथ ही शीत लहर चल रही है। इससे लोगों को घर में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। सड़कों में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर आसपास खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह बताया कि पिछले एक सप्ताह से तराई में कोहरे के साथ ही लहर चल रही है। इससे अधिकतम तापमान भी 10.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवा को तराई का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी तक तराई में मौसम इसी तरह रहेगा। रात में कोहरे के लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।
Vikas Kumar Verma
संपादक