जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर जिला अस्पताल में सर्जन पद पर कार्यरत डॉक्टर यतेंद्र सिंह ब्रजवाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी यतेन्द्र सिंह ब्रजवाल दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हार्ट के इलाज के लिये गए हुए थे। जहां उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध है। डॉक्टर ब्रजवाल मिलनसार और मृदुभाषी थे। डॉक्टर यतेंद्र बृजवाल पीएमएचएस शाखा उधम सिंह नगर के मीडिया प्रभारी भी थे। उनके निधन से जिला अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ शोक में डूब गये हैं।
Manpreet Singh
संपादक