No Result
View All Result
रुद्रपुर। श्री दुर्गा यात्रा समिति द्वारा श्री दुर्गा मंदिर रुद्रपुर से 32वी मां वैष्णो दरबार यात्रा की आज दुर्गा मंदिर से पूरे विधि विधान से पंडित नवीन शास्त्री और महंत राजीव ठक्कर के द्वारा पूजा अर्चना से प्रारंभ की गई और साथ ही माता रानी को चुन्नी और महावीर जी को चढ़ाया गया। यात्रा की शुरुआत रुद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा एवं उनके परिवार द्वारा पहले ध्वज और माता की चुन्नी को लेकर माता के श्रद्धालुओं सहित पांच मंदिर रुद्रपुर के लिए पैदल प्रस्थान किया गया। जहां पर रास्ते में ढोल नगाड़ों से सभी भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और भजन कीर्तन किया। इसके उपरांत पांच मंदिर पहुंचने पर पांच मंदिर सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा द्वारा सभी का स्वागत किया गया और फूलो की वर्षा की गई। पांच मंदिर में शेरावाली माता को यात्रा की पहली मां की चुन्नी और महावीर का ध्वज अर्पित किया गया और सभी की यात्रा के लिए मंगल कामना की गई। तदोपरांत यात्रा बस को माता के दर्शनों के लिए रवाना किया गया।

यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल ने बताया सभी देवियो की यात्रा 9 दिन तक चलेगी और 14 तारीख को यात्रा मां ज्वाला जी से पवित्र ज्योति लेकर रुद्रपुर नगर में पहुंचेगी। आज के नगर कार्यक्रम के दौरान श्री दुर्गा यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल जी, महंत,राजीव ठक्कर, दुर्गा मंदिर सभा की अध्यक्ष रेनू अरोरा, विक्की कक्कड़, पवन गाबा पल्ली, अमित दुआ, अंशु कक्कड़, काका नारंग, केवल कृष्ण बत्रा, मोहित बत्रा, किशन सुखीजा,अमित बांगा, किशन मेहता, विपिन अरोरा, पंकज शर्मा, नजीर सिंह, रीता मेहता, एकता दुआ, ठाकुर ओम वीर सिंह, सुनीता सिंह, गीता सुखीजा, राजीव गम्भीर, अशोक चोपड़ा, राजेन्द्र अग्रवाल, चंद्र अरोरा, इना ठुकराल, सन्दीप धीर, श्वेता गाबा, देवेंद्र कुकरेती,दीपक अरोरा, रमेश मनचंदा, अंजू ठक्कर, मंजू गाबा, भावना सचदेवा, गीतिका सचदेवा, सौम्या , कपीश,ओम सचदेवा, सुभाष डोगरा, दिनेश गुप्ता, गुरशरण बब्बर, किशन नारंग, आदि माता के भक्त पहुंचे।

No Result
View All Result
error: Content is protected !!