ऊधम सिंह नगर के खटीमा में उमरुखुर्द के युवक ने कुछ लोगों पर एक राय होकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उमरुखुर्द इस्लामनगर वार्ड चार के कामिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम वे अपने घर की ओर था। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक राय होकर गाली- गलौज कर उसके ऊपर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने वार्ड चार के मौलाना इरफान, एहसान, अमन, फैजान, बबलू, इरशाद अहमद व आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 341,147, 148,323,504,506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।