जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमता में मां बेटे को पैसा दुगुना करने का झांसा देकर बंदूक की नोक 8 लाख की लूट व अपहरण करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी के लिए लूटी 8 लाख की नगदी सहित एक बंदूक व कार भी बरामद की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह कत्याल ने आज थाने में प्रेस को बताया कि नानकमत्ता निवासी अमरीक सिंह पुत्र बगीचा सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि हमारी खेती की जमीन बिकी थी इस बात की जानकारी टुकड़ी निवासीे करनैल सिंह को मिली तो उसने उसे व उसकी माता गुरमीत कौर को रकम दुगुना करने का झांसा दिया। लालच में आकर मशीन खरीदने के लिए 1 मई को 50 हजार रूपये दे दिये। जिसके बाद 2 लाख व 2 लाख रूपये अलग दिये। इसके बाद 31 मई को इन्हांेने 8 लाख रूपये लेकर ग्राम टुकड़ी बुलाया और कहा कि आज 26 लाख रूपये मिल जायंेगे। अमरीक के मुताबिक दोनों मां बेटे 8 लाख रूपये लेकर टुकड़ी गए। जहां करनैल सिंह व उसकी पत्नी कुलविन्द्र कौर व बनगंवा खटीमा निवासी इन्द्रपाल पहले से ही मौजूद थे। इन लोगांे ने 8 लाख रूपये दोगुना करने के लिए गत्ते के कागज के साथ मिलाकर शीशे के ऊपर रखकर बांध कर चारपाई के ऊपर रख दिए। पुलिस ने बताया कि 8 लाख रूपये की ठगी के लिए करनैल सिंह व उसकी पत्नी व इन्द्रपाल के अन्य तीन साथ स्वीफ्ट डिजायर कार से रात्रि 12 बजें करनैल के घर आ धमके और बंदूक की नोक पर मारपीट करते हुये चारपाई पर रखे 8 लाख रूपये लूट ले गए। जाते जाते उत्तफ लोग करनैल सिंह व इन्द्रपाल का भी कार से अपहरण कर ले गए। ठगी का एहसास होने पर अमरीक सिह ने नामजद तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस ठगी में सरगना इन्द्रपाल सिंह पुत्र रेशम सिंह वनगवा खटीमा, करैनल सिंह पुत्र साईया सिंह निवासी टुकड़ी, सोहन सिंह पुत्र चिंता सिंह निवासी नोंगवा ठग्गु, बलविन्द्र सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी मझोला चौकी, गुरमेज सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रगुलिया, कुलविन्द्र कौर पत्नी करनैल सिंह ग्राम टुकड़ी को गिरफ्तार किया है। जिनके पासी लूटी रकम 8 लाख, कार, एक बंदूक बरामद की है।