जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एएनटीएफ और थाना रूद्रपुर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एक तस्कर को 10.400 किलो गाँजा ले जाते दबोच लिया। एएनटीएफ और थाना पुलिस टीम गश्त करते हुए गाबा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वन स्टाप सेन्टर को जाने वाली सड़क के किनारे एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर से आते देखकर वह कट्टा के साथ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता सुनील कुमार सहनी पुत्र राम पवित्र सहनी निवासी ग्राम खजुरी थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी भदईपुरा पावर हाउस बताया। तलाशी लेने पर कट्टे में 10.400 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त गांजा वह बिहार से तेल मिल डिबडिबा निवासी दीपक साहनी पुत्र सत्यम साहनी को बेचने आया था। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक विपुल जोशी, हेड कांस्टेबल हासिफ हुसैन, कांस्टेबल हरीश गोस्वामी, विनोद खत्री, अवानी राम आदि शामिल थे।
Vikas Kumar Verma
संपादक