No Result
View All Result
रुद्रपुर। आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर के मोदी मैदान से विजय शंखनाद रैली में हुंकार भरी। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासन की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसाभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जनसभा के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा प्रत्यासी अजय भट्ट सहित तमाम विधायक और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को विजय शंखनाद रैली में शंख भेंट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मेहन्द्र भट्ट के द्वारा पहाड़ी टोपी पहना कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया। इसके अलावा उन्हें ऐपड की पेंटिंग और नीम करोरी महराज की तस्वीर भेट की गई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले देवी-देवताओं को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कुमाऊंनी बोली में सभी का हाल चाल पूछा।
उन्होंने कहा की वह तय नहीं कर पा रहे की ये प्रचार जनसभा है या विजय रैली उन्होंने धूप में तप रहे लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा की जो पंडाल लगाए गए थे वह भर चूके है। कहा जो लोग धूप में तप रहे है उनकी तपस्या को व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। कहा इस तपस्या का फल में विकास कार्य कर के लौटाऊंगा। उन्होंने कहा की उत्तराखंड का ये आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कहा कि चुनावी जनसभा भी ऐसी जगह हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा की उत्तराखंड को आगे ले जाना है इसके लिए केंद्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना पूर्व में नहीं हुआ है। अपने संबोधन में पीएम विपक्ष पर हमलावर दिखाई दिए। उन्होंने कहा की जब नियत सही होती है तो एसे ही काम होते है। उन्होंने कहा की नियत सही तो नतीजे भी सही। कहा कि हमने भारत को तीसरी आर्थिक बड़ी अर्थव्यवस्था की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि तीसरे टर्म में बिजली 24 घंटे मिले और बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए केंद्र सरकार ने सोलर पैनल योजना का शुभारंभ किया है जिसमे सरकार मदद भी कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है।
उन्होंने कहा की जो काम 10 साल में हुआ है वो पूर्व की सरकार से कही अधिक आगे है। उन्होंने कहा कि देश को अभी और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने इरादे दिखा दिए है। कांग्रेस शहजादे द्वारा दिए गए बयान पर बोलते हुए कहा कि क्या देश में आग लगने की बात सही है। उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा की इनको सबक सिखाओ इन लोगों को चुन-चुन कर साफ करना होगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस देश को अस्थिरता और अराजकता में झोकना चाहती है। कांग्रेस के बड़े नेता ने दक्षिण भारत को अलग करने की बात कही है। ऐसे लोगो को सजा मिलनी चाहिए और कांग्रेस ने ऐसे नेता को अपना प्रत्यासी बनाया है। इसी कांग्रेस ने देश के सपूत सीडीएस विपिन रावत को भी नही बखसा है। उन्होंने कहा की आने वाली 19 को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर मोदी के हाथो को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दे।
No Result
View All Result
error: Content is protected !!