लुकास टीवीएस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड सम्बध्दता भारतीय मजदूर का श्रमायुक्त कार्यालय पर 7वां दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिको का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रबन्धन संगठन के सदस्यों का लगातार उत्पीडऩ किया जा रहा है और द्वेष भावना व आन्दोलन को प्रभावित करने के लिए संगठन के सदस्यों की जरनल शिफ्ट लगाई गई है। यह आंदोलन निलंबित श्रमिकों द्वारा आंदोलन सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।धरना स्थल पर मनोहर सिंह मनराल अध्यक्ष, संतोष, हरीश चन्द्र व पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इधर श्रमिकों के समर्थन में अजीत चौहान जिला कोषाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, नागेन्द्र यादव व राजेश चौहान डेना श्रमिक संघ से आदि साथी मौजूद रहे।
Manpreet Singh
संपादक