उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद और ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह संयुक्त तत्वाधान में किच्छा में राज्य आंदोलनकारी का सम्मान समारोह दिसंबर माह में किया जाना सुनिश्चित है। जिसमें किच्छा विधानसभा के एवं ऊधम सिंह नगर से समस्त राज्य आंदोलनकारी शिरकत करेंगे मंच के माध्यम से सभी का होगा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह दिसंबर माह में किया जाएगा। जिसकी तारिक जल्दी ग्रुप में अपडेट कर दी जाएगी। उपरोक्त सम्मान समारोह में 5 से 7000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। सम्मान समारोह के साथ साथ समाजसेवी एनजीओ धार्मिक संगठन भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में भोजन की पूर्ण व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर रहेगी। जिला नैनीताल क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मान समाहरो में आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अभी तक का किच्छा क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। वही इस कार्यक्रम में मिशन 2022 की चर्चा भी होगी।
Manpreet Singh
संपादक