उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जिला मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चंपावत चुनाव प्रचार से लौटते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दोपहर को कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में करन माहरा ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं ने सरकार की पोल खोलकर रख दी हैं चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं के चलते तीर्थ यात्रियों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सरकार की बदइंतजामी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा मार्गों पर महिलाओं के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने चंपावत में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता भाजपा की जनविरोधी सरकार को सबक सिखायेगी। इस दौरान खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा संजीव आर्य, संदीप चीमा, भूपेश सोनी, सौरभ चिलाना, हरीश बाबरा, अनिल शर्मा पुष्कर राज जैन, विजय सारस्वत, ममता रानी आदि भी मौजूद थे।
Manpreet Singh
संपादक