भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में शुरू हुई तो उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सात लोग कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुडे। बैठक में सबसे अहम आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित हुई।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से आने वाले सदस्य देहरादून बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय से वर्चुअल जुडे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद सतपाल महाराज और सांसद अजय टम्टा देहरादून भाजपा मुख्यालय से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल जुडे।
बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से 13 सदस्य मौजूद हैं और सभी को या तो प्रदेश मुख्यालय से या फिर दिल्ली बैठक में शामिल होना अनिवार्य था। उत्तराखंड से आने वाले 13 सदस्यों में से 7 लोग देहरादून भाजपा मुख्यालय से बैठक में वर्चुअल जुड़े। तो वहीं अनिल बलूनी और महेंद्र पांडे दिल्ली में मौजूद थे। इसके अलावा रमेश पोखरियाल निशंक अपने खराब स्वास्थ्य के कारण वर्चुअल नहीं जुड़े। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ रावत और सांसद अजय भट्ट प्रदेश मुख्यालय से नहीं जुड़े। बता दें कि शाम 3:00 बजे तक चलने वाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर भाजपा चर्चा हुई। जिनमें से सबसे अहम आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित हुआ।