सिडकुल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साईकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से जिला बरेली निवासी 20 वर्षीय टिंकू कुमार पुत्र हरीश कश्यप यहां कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंम्प में किरायेदार के रूप में रहकर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है कि प्रातः ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह साईकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। मार्ग में तेज गति से आते अज्ञात वाहन चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी । जिससे सिर व शरीर के अन्य अंगों पर चोट लगने से टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। राह गुजरते लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी चिकित्सालय आ गये। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार करा कर परिजन घायल टिंकू को अपने साथ ले गये।
Vikas Kumar Verma
संपादक