जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 31 प्रतिबंधित दुर्लभ प्रजाति कछुए के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शक्तिफार्म पुलिस को क्षेत्र में कछुआ तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चौकी पुलिस की टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 निवासी 40 वर्षीय राम मंडल पुत्र सहदेव मंडल को 31 प्रतिबंधित दुर्लभ प्रजाति कछुए के साथ गिरफ्तार किया है। 31 दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यक्ति का कहना है कि वह कछुआ तस्करी नहीं करता है। वह खुद निजी उपयोग के लिए राजनगर निवासी व्यक्ति से कछुआ लाया था। राजनगर निवासी व्यक्ति ही कछुए का मुख्य तस्कर है। जिसका नेटवर्क भी वृहद स्तर पर है। हालांकि राजनगर निवासी मुख्य कछुआ तस्कर को पकड़ने के लिए चौकी पुलिस ने जाल तो बिछाया था परंतु वह पुलिस के जाल में नहीं आया।