रूद्रपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक बैठक में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सर्वसम्मति से मनोज कुमार सिंह को महानगर सचिव बनाये जाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और सीपी शर्मा ने मनोज कुमार को मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुटने का आहवान किया। नवनियुक्त महानगर सचिव का कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार सरकारी तंत्र से लेकर मंत्री तक बेलगाम हो चुके हैं। कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। गरीबों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा सरकार में आज लगातार बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है।महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि लम्बे समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह को महानगर सचिव बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगां उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जा रहे हैं। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आगामी चुनावों में जनता महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है इस अवसर पर अर्जुन विश्वास, पार्षद मोहन खेड़ा, पवन वर्मा, सुनील आर्या, राजेन्द्र पाल, योगेश चौळान, अनिल कुमार, राकेश कुमार, विरेन्द्र कुमार आदि कांग्रेसी थे।