जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में जिला सेवायोजन में लगाए गए रोजगार मेले में 14 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से पांच लोगों का चयन देहरादून की कंपनी सीआईपीईटी में हुआ। इस दौरान सेवायोजन अधिकारी ने कहा जल्द ऊधम सिंह नगर में एक बृहद मेला लगाया जाएगा। जिसमें जिलेभर के बेरोजगार आएंगे।
रुद्रपुर जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें देहरादून की कंपनी सीआईईपीईटी कंपनी को सेवायोजन अधिकारी ने आमंत्रित किया था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास युवाओं ने आना शुरू किया। कंपनी ने ट्रेनीज ऑपरेटर के पद के लिए भर्ती निकाली थी। जिसमें पांच लोगों का चयन किया जाना था। परीक्षा और साक्षात्कार के लिए रुद्रपुर से 14 युवा पहुंचे थे, जिसमें से पांच अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतरीन पांच को कंपनी के लोगों ने चयनित किया। उनको ट्रेनीज ऑपरेटर के लिए रखा गया। यहां कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी समीर पुरी, बलवीर शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत रहे।