रुद्रपुर। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रुद्रपुर पहुंचकर एसआईआर बूथों का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ और सुपरवाइजर से बातचीत कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने उन मतदाताओं से भी बातचीत की, जिनके नाम या अन्य विवरण में विसंगतियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उन्हें नोटिस की जानकारी किस माध्यम से मिली और क्या उन्हें अपने रिकॉर्ड में दर्ज विसंगति के बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि सिस्टम से जनरेट हुई विसंगतियों की जानकारी संबंधित मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से नोटिस के माध्यम से दी जा रही हैं। कमिश्नर ने ईआरओ से सुनवाई की निर्धारित तारीखों और शेड्यूल की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अपनी विसंगति दूर कराने के लिए जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो पाता है और बाद में आता है तो उसके मामले पर भी विचार किया जाएगा। दीपक रावत ने कहा कि अधिकांश विसंगतियां नाम या नाम की वर्तनी से संबंधित हैं, जिन्हें आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आसानी से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में वर्ष 2003 को आधार वर्ष माना जा रहा है और पुराने रिकॉर्ड में हुई त्रुटियों को लेकर मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।कमिश्नर ने बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दस्तावेजों की स्कैनिंग और अपलोडिंग समेत काफी कार्यभार होने के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, कि निर्धारित समय सीमा से पहले संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपनी आपत्तियों और विसंगतियों का समाधान जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मतदाता सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से आगे आएं तथा प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
Trending
मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं! अधिकारियों को सख्त निर्देश-जनसुनवाई के मामलों में न हो अनावश्यक देरी,मानवीय दृष्टिकोण से करें समाधान
2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां और वैज्ञानिक पक्ष जानें
65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प, धामी सरकार ने मंजूर किए 1.79 करोड़
उत्तराखंड के 15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: यूपी की तर्ज पर अलग से 'विशेष टीईटी कराने की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का राहुल गांधी पर हमला! कहा-झारखंड में आंदोलनकारी छात्रों के दमन पर मौन क्यों हैं नेता प्रतिपक्ष? कांग्रेस का दोहरा चरित्र बेनकाब
मुख्यमंत्री धामी की जिलाधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें,1905 हेल्पलाइन और सत्यापन अभियान में लाएं तेजी